फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unemployment is increasing in the country due to wrong policies of the central government

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में बढ़ रही हैं बेरोजगारी

Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Unemployment is increasing in the country due to wrong policies of the central government
मऊ इंकलाबी नौजवान सभा के तत्वाधान में सोमवार को देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और पेगासस जासूसी कांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंनौस के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार ने कहा कि दो करोड़ हर वर्ष नौकरी का वायदा करने वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी ने पिछले 40 वर्षो को रिकार्ड तोड़ दिया है।जीएसटी-नोटबंदी छोटे उद्योगों के लिए घातक फैसले सिद्ध हुए हैं।इसीक्रम में अजमल बिलाली ने कहा कि केंद्र सरकार देश के लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है, संविधान की रक्षा की शपथ लेने के बाद भी सरकार निजता के कानून का सरेआम उल्लंघन करते हुए देश के आम आदमी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सेना के अधिकारियों सुप्रीम कोर्ट के जजों तथा अपने ही मंत्रियों की जासूसी कराने का आरोप लग रहा है। कहा कि पेगासस की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए इंकलाबी नौजवान सभा देशभर में प्रदर्शन कर सरकार को जवाब देने की मांग कर रही है।विरोध प्रदर्शन करने वालों में सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश धूमकेतु, भाकपा माले के बसंत कुमार, भाकपा के जयप्रकाश, मुख्तार शर्मा, साधु यादव, पिंटू कुमार, मनीष ,अरविंद, कृष्णा, तेज बहादुर, पवन, अजमल बिलाली महानंद ,इमरान .विद्याधर ,चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed