फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Under the leadership of EO, the team raided the shops, seized four kg polythene

ईओ के नेतृत्व में टीम ने दुकानों पर मारा छापा, जब्त की चार किग्रा पालीथिन

Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Under the leadership of EO, the team raided the shops, seized four kg polythene
कोपागंज (मऊ)। कस्बे में खुली दुकानों पर पॉलीथिन तथा थर्माकोल प्रतिबंध के बावजूद कस्बे के दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को दुकानों पर छापा मारा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने फलों, सब्जी के दुकानों पर छापामारा और चार किलोग्राम पॉलीथिन जब्त किया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानदारों को पालीथिन विनिमय, विक्रय व भंडारण नहीं करने की चेतावनी दी गई तथा लाकडाउन के अंतर्गत दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया। ज्यादातर हिस्से में पॉलीथिन को लेकर दुकानदारों में भय व्याप्त रहा। यहां तक कि सब्जी मंडी में भी सब्जी विक्रेताओं ने पालीथिन रखने से परहेज किया। नगर पंचायत के ईओ जय प्रकाश यादव ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कहा कि पॉलीथिन से सबसे ज्यादा समस्या पैदा हो रही है। जल निकासी के साथ पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। इस दौरान अलंकार वर्मा, सेराज अहमद, असलम ,मुकेश यादव प्रमोद राय, दुर्गविजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed