फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled vehicle collided with electric pole, five people injured

Mau News: बेकाबू वाहन बिजली के पोल से टकराया, पांच लोग घायल

Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle collided with electric pole, five people injured
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर में रविवार की देर रात बरातियों से भरा वाहन बेेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की देर रात करीब 11 बजे मधुबन की तरफ से बेल्थरारोड की तरफ जा रहा बरातियों का वाहन रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर के पास सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में धनंजय (19) पुत्र रामध्यान, विशाल राजभर (22), अर्जुन (15), अनुज (27) निवासी रसड़ा, नवानगर थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया तथा गौरव (26) निवासी खरगहि घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालात देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed