फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled truck crushes student going to coaching, death

बेकाबू ट्रक ने कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को कुचला, मौत

Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushes student going to coaching, death
घोसी के सुल्तानपुर बाजार में ट्रक से दबकर गोधना गांव निवासनी छात्रा के निधन के बाद सुल्तानपुर मे? - फोटो : MAU
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह बेकाबू ट्रक इंटरमीडियट की छात्रा को रौंदते हुए निकल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने छात्रा का शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। हादसे की शिकार छात्रा घटना के समय साइकिल से कॉलेज जा रही थी। मृत छात्रा प्रीति (17) घोसी कोतवाली के गोधना गांव की निवासी थी। नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। उधर, स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गोधना निवासिनी धानमती देवी पत्नी अमरजीत की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के गोधना गांव निवासी अमरनाथ राम की पुत्री प्रीति सोमवार की सुबह साइकिल से रोजाना की तरह कॉलेज पढ़ने जा रही थी। अभी वह सुल्तानपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए फरार हो गया। ट्रक की चपेट में आने से प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही मृतका के परिजनों को हुई। मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव को सड़क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, इससे आवागमन बाधित हो गया। उधर जमा लगाए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, सीओ सिटी प्रदीप मिश्रा, सच्चिदानंद यादव, कमला पटेल आदि पुलिस अधिकारियों के साथ घटना पहुंचे। परिजनों ने पांच लाख रुपये का मुआवजा, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को पूरा करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

परिवार की लाड़ली थी प्रीति
घोसी। हादसे में मृत प्रीति अपने दो भाई हरेंद्र योगेंद्र से छोटी थी। मेधावी छात्रा होने के साथ वह काफी व्यवहार कुशल थी। घटना के बाद से उसके पिता अमरनाथ राम, माता धानवति और दोनों भाइयों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं अचानक इस हादसे में प्रीति के चले जाने की सूचना से उसके पड़ोसियों के साथ पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed