फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled tractor crushes a person, dies

बेकाबू ट्रैक्टर ने व्यक्ति को कुचला, मौत

Tue, 17 Nov 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor crushes a person, dies
मझवारा/कोपागंज। थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव में मंगलवार की दोपहर में बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलौझा निवासी श्रीकिशुन राजभर 55 कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव निवासी अपने जीजा विभुति राजभर के यहां रहता था। अधेड़ यहीं गांव में एक मुर्गी फार्म पर काम कर परिवार का भरण भोषण करता था। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे वह टहलते हुए ग्रामसभा स्थित अपने कार्यस्थल से गांव की ओर जा रहा था। वह हनुमान मंदिर स्थित बाउड्रीवाल से आगे खड़ंजा पर पहुंचा ही था तभी दूसरी तरफ से आए एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे श्रीकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिये भेज दिया। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही बेलौंझा स्थित उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर उसकी बहन के घर भी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed