फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled roller falls under overbridge, driver dies

अनियंत्रित रोलर ओवरब्रिज के नीचे गिरा, चालक की मौत

Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled roller falls under overbridge, driver dies
नगर के भीटी ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर रोलर के पलटने के बाद जुटी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के खालसा चक कानून गोयान मुहल्ले के पास एक रोलर अनियंत्रित होकर हाइवे पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया।चालक की मौत मौके पर ही हो गई। चालक गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रोहली गांव का निवासी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। रोहली गांव निवासी रमेश सिंह यादव रोलर लेकर भीटी की ओर से हाइवे से बलिया मोड़ की ओर आ रहा था। जब वह ओवर ब्रिज की आखिरी ढलान पर पहुंचा ही था कि उसके रोलर का ब्रेक फेल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने आगे मोड़ पर लोगों की भीड़ देखते हुए संभावित बड़े हादसे को टालने की कोशिश में रोलर को बाईं तरफ मोड़ना चाहा। लेकिन इस प्रयास में वह रोलर पर नियंत्रण खो बैठा और रोलर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ कर नीचे पलट गया। इस घटना में ओवर ब्रिज की रेलिंग और रोलर के बीच दबकर रमेश सिंह यादव (36) की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने हादसे की सूचना शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी को दी। कोतवाल मौके पर पहुंचकर मृतक की जेब में पड़े मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान कराई। कोतवाल ने मृतक के घर वालों को सूचना दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल के लाशघर में भेजवाया। इस संबंध में शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी का कहना है कि हादसेमें रोलर चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। उसका शव पीएम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed