फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled pickup hit a bike, two injured

बेकाबू पिकप ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup hit a bike, two injured
फतेहपुर मंडाव (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के पटराव के पास मंगलवार की सुबह बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी धर्मेंद्र 35 पुत्र गुलाब अपने भाई अजित के साथ फतेहपुर में आया हुआ था। यहां से काम समाप्त होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह पटराव नहर के पास पहुंचे थे, कि सामने से आ रहे पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार फरार हो गया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देेखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed