फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled bike crashed into a tree, the young man's death

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike crashed into a tree, the young man's death
accident - फोटो : Demo Pic.
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गड़वा मोड़ के समीप सोमवार की रात एक अनियंत्रित बाइक सवार शीशम के पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों एवं पुलिस को मंगलवार की सुबह हुई। युवक दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा मोहल्ला निवासी विनोद यादव (28) पुत्र किशोर ट्रैक्टर चलवाकर अपनी आजीविका चलाता था। वह इन दिनों रतनपुरा के गड़वा गांव में रहकर ट्रैक्टर चलवाता था। रात में वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान गड़वा मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक शीशम के पेड़ से जा टकराई और गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। देर रात की घटना के चलते किसी की नजर कोहरे के चलते उस पर नहीं पड़ी। मंगलवार की भोर में राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। युवक की शिनाख्त दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा मोहल्ला निवासी विनोद यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर थाने पर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक की पत्नी संजू एवं उसकी चार साल की बेटी शव से लिपट कर बिलख रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed