फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable Xylo car trampled 11 motorcycles

बेकाबू जाइलो कार ने 11 मोटरसाइकिलों को रौंदा

Wed, 12 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Xylo car trampled 11 motorcycles
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मऊ- आजमगढ़ मार्ग पर अमारी पुल के समीप पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे ? - फोटो : MAU
रानीपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी पुल पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की दोपहर बेकाबू जाइलो कार ने सड़क के किनारे खड़ी 12 बाइकों को रौंद दिया। कार में एक बाइक और एक साइकिल फंस गई, तब कुछ जाकर कार रुकी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। क्योंकि अपनी बाइकें खड़ी कर लोग बरसात से बचने के लिए बरामदे के नीचे खड़े थे। मऊ की तरफ से तेज गति से एक जाइलो कार आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। अमारी पुल के निकट पहुंचते ही चालक कार की स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे एक लाइन से खड़ी बाइकों चढ़ती हुई आगे निकल गई। इस दौरान कार में एक बाइक और एक साइकिल फंसकर घिसटने लगीं। कुछ दूर आगे जाने पर ईंटों के ढेर के चलते कार रुक गई। गनीमत रही कि बारिश होने के चलते बाइकों के पास उनके चालक नहीं थे। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed