फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable trailer: A laborer who went out to get medicine was crushed and hit by a bike, one dead

Mau News: बेकाबू ट्रेलरः दवा लेने निकले मजदूर को रौंदा तो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 11 Apr 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable trailer: A laborer who went out to get medicine was crushed and hit by a bike, one dead
मऊ/कोपागंज। बेकाबू ट्रेलर चालकों ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे में दो हादसों को अंजाम दिया। मंगलवार देर शाम कोपागंज कस्बे में दवा लेकर लौट मजदूर को ट्रेलर ने रौंद दिया। वहीं इसी जगह पर बुधवार सुबह एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई, वहीं पिकअप चालक की हालात गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र से गुजरते एनएच पर शाम होते ही ट्रेलर, ट्रक चालक तेज रफ्तार से जाते हैं, उन पर कोई रोकटोक नहीं है। उनकी तेज रफ्तार हादसों का बड़ा कारण बन रही है।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा निवासी रामकृष्ण शर्मा 40 कोपागंज में बीते कई साल से वेल्डिंग की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार देर शाम तबियत खराब होने पर वह कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने गया हुआ था। वह दवा लेकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क को पार कर रहा था। इसबीच गोरखपुर से आ रही बेकाबू ट्रेलर ने उसे रौंदते हुए मऊ की तरफ निकल गई। हादसे में रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने ले आई। मृतक रामकृष्ण की पत्नी सुमन, चारों बेटिया और एकलौते बेटा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बुधवार की तड़के सुबह पांच बजे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने मऊ से घोसी दूध लेकर जा रही पिकअप गाड़ी में एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें पिकअप चला रहा मथुरा निवासी रवि बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन




अप्रैल के नौ दिनों में 15 से ज्यादा सड़क हादसे

मऊ। इस माह की शुरुआती नौ दिनों में जिले के 12 थाना क्षेत्रों में 15 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, इसमें चार की मौत हो चुकी है। रानीपुर थाना से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो हादसे हुए हैं। वहीं कोपागंज थाना क्षेत्र के नौ दिन में चार हादसे हुए है। जबकि चिरैयाकोट, घोसी, सरायलंखसी, रामपुर, मधुबन थाना क्षेत्र में नौ हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed