फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable Scorpio collided with shop, bike damaged, youth injured

बेकाबू स्कार्पियो दुकान से टकराई, बाइक क्षतिग्रस्त ,युवक जख्मी

Mon, 13 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Scorpio collided with shop, bike damaged, youth injured
मउ चिरैयाकोट नगर क्षेत्र के वलीनगर वार्ड में शनिवार की रात आठ बजे एक बेकाबू स्कार्पियो कार सड़क किनारे खुले नाला को पार कर एक दुकान से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार की चपेट में आने से वहां खड़ा एक युवक भी घायल हो गया। यह संयोग ही रहा कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी स्कार्पियो कार चालक पंकज पुत्र सूबेदार गौड़ अपने एक साथी बब्बन कनौजिया को लेकर स्कार्पियो से किसी कार्य से मऊ गया हुआ था। वह मोहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग से होते हुए आजमगढ़ के शेरपुर कुटी जा रहा था। वह चिरैयाकोट बाजार के वलीनगर वार्ड में पहुंचा ही था कि उसकी कार बेकाबू हो गई और कार नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए खुले नाले को पार कर एक दुकान के दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन

इस घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दुकान के सामने खड़ी राजन यादव पुत्र रामजन्म यादव की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक के पास खड़ा अंकुर यादव( 20) पुत्र राजीव यादव कार की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यह संयोग ही था कि ठंड के कारण कई लोग वहां मौजूद नही थे। जिसके कारण कार सवार सहित सभी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed