फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car collides with tree, two youths die

बेकाबू कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत की खबर

Sat, 24 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collides with tree, two youths die
सरायलखंसी थाने के सामने सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार,इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : MAU
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के निकट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद भी कार चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भलयां गांव निवासी अशोक कुमार यादव (27) पुत्र प्रभुनाथ और उसी गांव के श्यामसुंदर यादव पुत्र मोती यादव एक कार से शुक्रवार की शाम एक कार से किसी काम से बढ़ुआगोदाम की ओर गए थे। कार अशोक का दोस्त भलयां निवासी खेसारी चला रहा था। उधर से लौटते समय जब वे पुलिस लाइन के समीप पहुंचे तो उनकी कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे एक बड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे अशोक यादव की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस ने घायल को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही देर में श्यामसुंदर की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाश घर में रखवा दिया। अशोक ने तीन दिन पहले ही कार खरीदी थी। अशोक मोटर मेकेनिक का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। उधर श्यामसुंदर यादव शहर के ही एक नामचीन नर्सिंग होम में लैब टेकनीशियन थे। उनके भी दो बच्चे हैं। इस सड़क हादसे में कार चला रहा युवक बाल बाल बच गया। घटना की सूचना पुलिस ने दोनों के घर वालों को दी तो वहां परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदमे से पड़ोसी युवती की भी गई जान
मऊ। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के भलयां गांव में दो युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिवार के सदस्य रो बिलख रहे थे। इसी दौरान परिजनों का रोना बिलखना पड़ोसी युवती बबिता (18) पुत्री हरेंद्र यादव बर्दाश्त नहीं कर सकी और सदमे के चलते वह गश खाकर गिर गई। जबतक लोग उसे होश में लाने और अस्पताल ले जाने का इंतजाम करते कि युवती ने दम तोड़ दिया। बबिता बीए की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed