फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car collides with divider on four lane and overturns, six injured

Mau News: फोरलेन पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल

Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collides with divider on four lane and overturns, six injured
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर के पास मंगलवार दोपहर को फोरलेन पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। गोरखपुर के छपिया निवासी संती देवी (45), चंदा देवी (40), बुच्ची (38), नीलम (22), अच्छेलाल (30), तुलेसरी देवी (55) वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग से घर जा रहे थे। अभी कार से घोसी के पास पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के पलटने के बाद आस-पास के लोग भी पहुंचे। सभी को कार से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed