{"_id":"621128d99fd8da3bae679590","slug":"uncontrollable-bike-fell-into-12-feet-deep-gorge-two-youths-died-mau-news-vns639443520","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हुई बाइक,12 फीट गहरे खाई में गिरी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हुई बाइक,12 फीट गहरे खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में दो युवकों का शव नदी में उतराया हुआ मिला। जबकि कुछ दूर पर बाइक भी दिखी। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि रात का अंधेरा होने तथा सड़क पर मोड़ होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर 12 फीट गहरी खाई में गिर गई होगी। जहां बाइक के साथ गिरने से दोनों घायल युवक पानी से बाहर निकल नहीं सके होंगे और उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई होगी। युवक थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी अफरोज (25) पुत्र शमीम थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा निवासी सतेंद्र राजभर (23) पुत्र शिवमुनी के साथ शुक्रवार की शाम अपने पड़ोसी चंदन की बाइक मांगकर निकले थे। लेकिन शनिवार की सुबह तक दोनों नहीं लौटे। जिसके बाद दोनों के परिजन उनकी खोजबीन में निकले थे। उधर शनिवार की शाम करीब चार बजे निजामुद्दीनपुर के पास निकलते समय राहगीरों ने दोनों युवकों का शव नीचे पानी में उतराया देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। दो युवकों का शव मिलने की सूचना पर एसओ कोपागंज हरेराम मौर्या दलबल के साथ पहुंचे और दोनों युवकों का शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
एसओ कोपागंज ने बताया कि दोनों की पहचान उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। उधर दो युवकों के शव मिलने की सूचना उनके परिवार में कोहराम मच गया। एसओ ने अंदेशा जताया कि रात के समय अंधा मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर 12 फीट गहरी खाई में जा गिरी होगी। बाइक के साथ गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।