फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unconsciously raped the girl, two nominated

बेहोशकर युवती के संग किया बालात्कार, दो नामजद

Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Unconsciously raped the girl, two nominated
मऊ। घोसी कोतवाली के एक गांव निवासी युवती के संग पड़ोस के युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। शनिवार को थाने पहुंचकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दोनों युवकों को नामजद कर आरोप लगाया कि दोनों ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि वह इसकी शिकायत किसी से की या फिर रिपोर्ट दर्ज कराई तो दोनों उसकी हत्या कर देगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पड़ोसी सेहरान और राजू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वह घर में अकेली थी। आधी रात को उसके पड़ोस का युवक सेहरान अपने दोस्त राजू के साथ उसके घर में घुसा। उस समय पीड़िता बाथरुम गई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, तभी नामजद आरोपियों ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। भोर में तीन बजे के करीब पीड़िता को होश आया, इस दौरान मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed