फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncle-nephew killed in road accident

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed in road accident
मऊ। हलधरपुर थाना के रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास मंगलवार की देर रात एक बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी चिरंजीव कुमार (27) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सुल्तानपुर जिले में तैनात था। मंगलवार को ड्यूटी से छुट्टी पर घर जा रहा था। मऊ आने के बाद उसने अपने भतीजे आलोक (22) को बुलाया था। देर शाम दोनों मऊ से अपने घर एक बाइक से जा रहे थे। वह अभी रतनपुरा के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सिपाही चिरंजीव की मौत हो गई। जबकि घायल भतीजे को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बाबत एसओ हलधरपुर अजय तिवारी ने बताया कि देर शाम कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed