{"_id":"683de4de4fcf5dc3ce0410c8","slug":"type-2-diabetes-in-children-increased-three-times-in-two-years-mau-news-c-295-1-mau1001-128730-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बच्चों में दो साल में तीन गुना रफ्तार से बढ़ी टाइप टू डायबिटीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बच्चों में दो साल में तीन गुना रफ्तार से बढ़ी टाइप टू डायबिटीज
विज्ञापन
मऊ। बच्चों में सुस्त जीवनशैली, जंक फूड, फिजिकल एक्टिविटी कम होना, मोटापा उन्हें टाइप-2 मधुमेह दे रहा है। जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो पहले साल भर में जहां बच्चों में इक्का-दुक्का टाइप-2 डायबिटीज के मामले आते थे, अब हर वर्ष 10 से अधिक बच्चों में इसकी पुष्टि हो रही है।
अब तक बच्चों में ज्यादातर टाइप-1 डायबिटीज के मामले देखने को मिलते थे लेकिन बदली दिनचर्या के चलते टाइप-2 मधुमेह भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक टाइप-2 मधुमेह जीवनशैली विकारों से होता है। परिवारों में इकलौते बच्चे का चलन बढ़ने के साथ मोटापा और मधुमेह भी बढ़ा है।
अभिभावक बच्चों को जंक फूड और चॉकलेट तो देते ही हैं। साथ में व्यायाम से भी दूर रखते हैं। इन सब वजहों से बच्चों में अब टाइप-2 डायबिटीज के भी मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में ही पांच सालों में सालाना दो से मामले बढ़कर 10 से 12 पहुंच गए हैं। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी इसी रफ्तार से मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
इंसुलिन बनती है पर काम नहीं करती
बच्चों में टाइप-2 प्रकाश की मधुमेह ज्यादा चिंता का विषय है। इसमें इंसुलिन बनती है, लेकिन काम नहीं करती। यह जीवनशैली के कारण होने वाली मधुमेह है। एक शोध में मेट्रो शहरों का हर चौथा बच्चा और गैर मेट्रो शहरों का हर छठा बच्चा मोटापे का शिकार पाया गया।
ऐसे करें बचाव
- अगर बच्चे को डायबिटीज है तो उसके खानपान पर विशेष ध्यान दें।
- नियमित रूप से रक्त की जांच कराएं। डॉक्टर से संपर्क करें।
- कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड, चॉकलेट, मिठाई, चावल, आलू से परहेज करें।
- संतुलित और पौष्टिक आहार दें। ज्यादा देर तक बच्चे को खाली पेट न रखें।
ये बोले डॉक्टर
पहले बच्चे मैदान में खेलते थे, अब मोबाइल पर जमे रहते हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज की बड़ी वजह है। जंक फूड, कोल्डड्रिंक, चॉकलेट खूब खाने से भी यह बीमारी पिछले पांच साल में पांच गुनी रफ्तार से बढ़ी है। - डॉ कंचनलता आजाद, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला जिला अस्पताल
जंक फूड और कम फिजिकल एक्टिविटी, इंटरनेट पर दिनभर समय बिताने के कारण बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज अब तेजी से बढ़ रही है। पांच साल पहले तक इक्का-दुक्का मामला साल में आता था, अब हर वर्ष दस से 12 केस आ रहे हैं। - डॉ.सीएस साहनी बाल रोग विशेषज्ञ