फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths who were taking exam in B.P.Ed instead of others were sent to jail.

Mau News: बीपीएड में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो युवकों को जेल

Sun, 12 May 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were taking exam in B.P.Ed instead of others were sent to jail.
मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस ने बीपीएड की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो युवकों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले गैंग के सदस्य हैं। दोनों आरोपी नौ मई को कस्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि कस्बे के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में चिरैयाकोट के एक कॉलेज के बीपीएड छात्रों का केंद्र बनाया गया है। नौ मई की परीक्षा के दौरान जांच में दूसरे परीक्षार्थियों की जगह राजस्थान के बीकानेर जनपद के अंतर्गत कालू थाना क्षेत्र स्थित कपूरिसर गांव निवासी शोभाराम पुत्र महेश और बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवाड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। प्रवेश पत्र की जांच के दौरान मामला उजागर हुआ। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की ओर से पूर्व में भी इस तरह की धोखाधड़ी कई बार की जा चुकी है। इनका संगठित गिरोह है जो पैसा लेकर दूसरों की जगह परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed