फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths returning home were shot, referred

Mau News: घर लौट रहे दो युवकों को मारी गोली, रेफर

Mon, 06 Mar 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning home were shot, referred
थाना क्षेत्र के मटुरी मरियम में पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के भीठिया माफी गांव निवासी सोनू यादव 22 रविवार को अपने साथी प्रमोद यादव 34 के साथ मधुबन गया हुआ था। जहां देर शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। मटूरी मरियम गांव के पास पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोका और गाली गलौज करने लगे। इस पर सोनू और प्रमोद ने उतरकर विरोध जताया। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर फायर झोंक दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वारदात का दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह तथा एसओ अब्दुल वाहिद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह ने बताया कि हमले के पीछे प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed