{"_id":"6a59251f270c1ad6200afea6","slug":"two-youths-from-kopaganj-die-in-a-road-accident-in-azamgarh-mau-news-c-295-1-mau1001-148703-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आजमगढ़ में सड़क हादसे में कोपागंज के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आजमगढ़ में सड़क हादसे में कोपागंज के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11:45 बजे हुए सड़क हादसे में कोपागंज के अल्लीपुर गांव के मनीष यादव (26) और अजीत गोस्वामी (30) की मौत हो गई। दोनों लखनऊ से इलाज कराकर घर लौट रहे थे।
मनीष अपने चाचा के पुत्र को लखनऊ में अस्पताल में भर्ती कराकर आर्टिका कार से वापस लौट रहे थे। अजीत भी उनके साथ थे। तहबरपुर थाना क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की सूचना गांव पहुंचते ही पूरे अल्लीपुर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।