फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths died and two were injured in two accidents at the same place in 18 hours

Mau News: 18 घंटे में एक ही जगह दो हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths died and two were injured in two accidents at the same place in 18 hours
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर चौथीमिल के पास बृहस्पतिवार की देर रात दस बजे से शुक्रवार की शाम चार बजे 18 घंटे में दो हादसे हुए। हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो की हालात गंभीर है।
विज्ञापन

हादसे में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दिनेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शुक्रवार की शाम चार बजे इसी जगह पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के एरियासों गांव निवासी एवं एसी मेकेनिक ज्ञानेंद्र शर्मा (25 ) की बाइक बिजली पोल से टकरा गई। घटना में ज्ञानेंद्र शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मझवारा मोड़ निवासी प्रियांशु शर्मा (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय मृतक अपने साथी के साथ बाइक से मधुबन अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था और दोपहर बाद घर आ रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा एवं अविवाहित था। मृतक एवं उसके परिवार के लोग एसी मरम्मत करते हैं। मृतक अपने पीछे पिता रामबढाई शर्मा, माता ईश्रावती देवी, भाई जितेंद्र कुमार, विधुर शर्मा को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 घंटे में चार हादसे, पांच की मौत

जिले में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से लेकर शुक्रवार की शाम चार बजे के बीच यानी 32 घंटे अंतराल में चार हादसे हुए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलोंझा के पास दोपहर में हुई। हादसे में बिलौझा ग्राम पंचायत के कुंडवा बर पुरवा निवासी राम आशीष 18 और इसके भाई दूसरे बाइक चालक रवि कुमार की आमने सामने टक्कर में मौत हुई। इन दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी तरह से रात दस बजे हुए हादसे के दौरान दिनेश का कारण हेलमेट न होने के चलते सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। इसी जगह शाम चार बजे ज्ञानेंद्र की बाइक पोल से टकराने से मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की दोपहर दो बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अंतरारी के पास बाइक की टक्कर से विजय कुमार 25 की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed