फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths died and three people injured after collision of overspeed bikes in Mau road accident

तेज रफ्तार बनी कालः मऊ में बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Mon, 26 Jul 2021 06:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jul 2021 06:54 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को दो परिवारों में कोहराम मच गया। बाइक पर सवार होकर महाहर धाम से दर्शन कर लौटते समय हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two youths died and three people injured after collision of overspeed  bikes in Mau road accident
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना के पास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में  मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना के पास सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब रफ्तार का कहर नजर आया। आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के मरदह स्थित महाहर धाम से सावन के प्रथम सोमवार को दर्शन कर एक बाइक पर सवार होकर अजीत (26)  पुत्र छोटेलाल , अमित (27) और गौतम (26) पुत्र बेचन चिरैयाकोट के असलुपर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह सरसेना स्थित दलित बस्ती के पास पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस बाइक पर  अलीपुर निवासी विरेंद्र (25 ) पुत्र राधेराम, विनोद (24) पुत्र दिग्विजय सवार थे।
विज्ञापन


टक्कर में गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के तिसवार निवासी अमित (27) और दूसरी बाइक पर सवार चिरैयाकोट के अलीपुर निवासी विनोद (24) दिग्विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में अजीत, गौतम और विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को उपचार के लिये आनन-फानन में रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी स्थिति नाजुक है। एसओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत के बाद उनके शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।



 

सावन के पहले सोमवार को दो परिवारों में पसरा मातम

सावन के पहले सोमवार को दो परिवारों में कोहराम मच गया। बाइक पर सवार होकर महाहर धाम से दर्शन कर लौटते समय हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के तिसवार निवासी अमित 27 वर्ष अपने दो साथियों के साथ मरदह में भगवान शंकर के दर्शन पूजन के लिए गया था। वहीं चिरैयाकोट के अलीपुर निवासी विनोद 24 वर्ष की अपने साथी के साथ बाइक से जाते समय बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed