{"_id":"67209f2b71cac9e45702b69d","slug":"two-young-man-died-in-road-accdent-at-mau-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे में दो की मौत: निमंत्रण से वापस लौट रहे थे बाइक सवार, नहीं पता था रास्ते में चली जाएगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे में दो की मौत: निमंत्रण से वापस लौट रहे थे बाइक सवार, नहीं पता था रास्ते में चली जाएगी जान
Tue, 29 Oct 2024 02:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:09 PM IST
सार
अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों निमंत्रण में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लिया और छानबीन में जुटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा बाईपास फोरलेन पर देर रात लगभग एक बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर निवासी श्रेयांष मिश्रा (21) पुत्र अरविंद मिश्रा सोमवार की रात हलधरपुर थाना क्षेत्र निवासी अजित यादव (20) के साथ दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरहि गांव निमंत्रण में आया था। देर रात लगभग एक बजे निमंत्रण से दोनों वापस घर जा रहे थे। अभी दोनों गोठा बाईपास फोरलेन पर ही पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर घायल पड़े देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दोहरीघाट थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन