फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   two women field workers released

44 हजार मिलने के बाद महिलाओं ने दो फिल्ड वर्कर्स को किया मुक्त

Mon, 18 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
two women field workers released
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाथ गांव में एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी दो महिला फिल्ड वर्कर्स को धोखाधड़ी कर पैैसा वसूलने के मामले में गांव की महिलाओं द्वारा रविवार को बंधक बनाने के बाद देर शाम तक पंचायत चलती रही। काफी जद्दोजहद के बाद फिल्ड वर्कर्स द्वारा 44 हजार रुपया लौटाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 18 मई के अंक में महिलाओं ने दो फील्ड वर्करों को बनाया बंधक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद फिल्ड वर्कर्स के झांसे में आए लोग पिपरसाथ गांव में आकर जानकारी लेते रहे। मऊ नगर के चांदमारी इमिलिया स्थित स्वयंसेवी संस्था में हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी दो महिलाएं फिल्ड वर्कर्स के पद पर तैनात हैं। दोनों फिल्ड वर्कर्स ने पिपरसाथ गांव 27 महिलाओं से धोखाधड़ी से दो-दो हजार रुपया वसूल लिया था।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का पता चलते ही रविवार को पिपरसाथ गांव की महिलाओं ने दोनों फिल्ड वर्कर्स महिला को बंधक बना लिया था। बंधक बना लिए जाने के बाद गांव के संभ्रांत नागरिकों की पंचायत देर शाम तक चलती रही। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों फिल्ड वर्कर्स ने महिलाओं को दो-दो हजार रुपया वापस लिया तो मामला शांत हो सका। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग जो दोनों फिल्ड वर्कर्स के झांसे में आए गए थे, सभी लोग पिपरसाथ गांव पहुंचकर विस्तृत जानकारी हासिल करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed