{"_id":"64d7d5eaf64802a24e01a2e4","slug":"two-smugglers-arrested-mau-news-c-295-1-mau1001-1170-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो बोरों में तस्करी के लिए रखा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो बोरों में तस्करी के लिए रखा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोपागंज। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो बारों में रखा 21 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
वरियासाथ कुर्थीजाफरपुर मोड़ पर कोपागंज पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच दो मोटरसाइकिल सवारों काे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसपर वे भागने लगे। एक बाइक सवार झाड़ियों में गिर गया और पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्त कर लिया। उनकी तलाशी में दो बोरों से गांजा भरा मिला। पुलिस ने तस्करों के पास से दो मोबाइल, 730 रुपये बरामद किए। मोटरसाइकिल सीज कर दी। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त रामवृजेश राजभर, पंकज राजभर निवासी कन्धेली के रूप में हुई।
इन दोनों ने बताया कि फरार तीसरे साथी का नाम गणेश राजभर निवासी कन्धेली है। तीनों ही ग्राम रसूलपुर घोसी निवासी झिनक चौहान से गांजा लेकर बेचते हैं। पुलिस ने दोनों के साथ ही फरार आरोपी और गांजा सप्लाई करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।