{"_id":"6176eddb760ad13d7b120fdc","slug":"two-sides-face-to-face-regarding-the-construction-of-religious-place-police-deployed-mau-news-vns6192463159","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म स्थल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म स्थल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने, पुलिस तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगणेश गांव में आबादी की जमीन पर धर्म स्थल निर्माण का आरोप लगाकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे देखते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विवाद समाप्त कराया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।
सरायगणेश गांव में एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा आबादी की जमीन पर धार्मिक प्रार्थना स्थल बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच होने लगी। जिसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण को गिराने का भी प्रयास किया था।
मामले में दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। सीओ नरेश कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थल निर्माण की अफवाह फैलने पर दो पक्ष गलतफहमी के शिकार होकर आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात किया गया है।