फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sides clashed to remove the peg, seven injured

खूंटा हटाने को दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Thu, 01 Jul 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed to remove the peg, seven injured
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम नवापुरा बहलोलपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर रास्ते से खूंटा हटाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम नवापुरा बहलोलपुर चंपा पत्न्नी विंध्याचल राम और रामजीत राम पड़ोसी हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर चंपा द्वारा पास की गली के सामने पशु को चारा खिलाने के लिए नाद रखी थी। इसको लेकर दूसरे पक्ष के रामजीत पुत्र रामाश्रय राम ने गंदगी होने की बात कहकर नाद और खूंटा हटाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। जिसमें एक पक्ष से चंपा 45, पति विंध्याचल, मूरत और दूसरे पक्ष से लालजीत 35, श्यामजीत 30, ममता 25 और संगीता 30 घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रानीपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने श्यामजीत और रामजीत को गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed