फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sides clashed in front of police in police station, challan

थाने में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष,चालान

Sun, 04 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in front of police in police station, challan
बढुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाने में शनिवार की देर रात एक ही गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने बीच बचाव किया, लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी दो पक्षों में दो दिन पहले किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी । पुलिस ने मामले की जांच के लिए शनिवार की शाम को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा शनिवार की रात नौ बजे के करीब दोनों पक्षों से पूछताछ के दौरान आपस में विवाद कर बैठे। सूत्रों की माने तो पुलिस द्वारा बीच बचाव करने पर एक पक्ष के आरोपियों ने थाने में दरोगा और थाना प्रभारी से भी अभ्रदता की। पुलिस ने मामले को तुल न देकर आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया । इस बाबत थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ हैं पुलिस से किसी आरोपी से कहा सुनी तक नहीं हुई हैं तो मारपीट का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed