फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two seriously injured in separate bike accidents

अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two seriously injured in separate bike accidents
कोपागंज/ रानीपुर (मऊ)। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में हुई दो दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के खुखुंदवा मोड़ के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण उसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार कोपाकोहना निवासी लेखपाल गोरव राय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वह शुक्रवार की सुबह बुलेट बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय के लिए आ रहे थे। जिससे उनका पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं सरायलखंसी थाना क्षेत्र पलिगढ़ आरा मशीन के पास बृहस्पतिवार की देर शाम सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार फतेहपुर निवासी महातम चौहान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार से टकराकर बाइक सवार चाची भतीजा घायल
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर के पास आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम गाजीपुर से आजमगढ़ के लिए जा रही एक इनोवा कार और एक बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार महिला, पुरुष घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में चली गई। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने घायल दोनों बाइक सवारों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी लिल्ली नट (20) अपनी चाची ताहिरा खातून (55) पत्नी सलाउद्दीन को बाइक से लेकर चिरैयाकोट बाजार से घर जा रहा था। गांव के मिडिल स्कूल के सामने गाजीपुर की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रही इनोवा कार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें चाची भतीजा दोनों घायल हो गए। चालक कृष्ण कुमार अनियंत्रित कार को लेकर सड़क किनारे एक गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed