फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two quota shops canceled due to irregularities

अनियमितता के चलते दो कोटे की दुकानें निरस्त

Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two quota shops canceled due to irregularities
घोसी (मऊ)। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के दो कोटेदारों की दुकानों को निरस्त कर दिया है। एसडीएम ने कोटेदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी कोटेदार खाद्यान्न वितरण करने में अनियमितता करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने राशन कार्ड धारकों की शिकायत पर की गई जांच में राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर तहसील क्षेत्र के दो कोटे की दुकानों को निलंबित कर दिया। बडराव ब्लॉक के सरबसपुर उम्मरपुर व घोसी ब्लॉक के लारपुर में स्थित कोटे की दुकानों की शिकायत मिली थी कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जा रही है। एसडीएम ने इसकी जांच कराई तो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिनेश कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक रवि रंजन सहित वरिष्ठ सहायक आपूर्ति अमरनाथ मौर्य की आख्या के आधार पर बड़राव ब्लॉक के सरबसपुर उम्मरपुर के कोटेदार अखिलेश एवं घोसी ब्लॉक के लाड़पुर के कोटेदार रामनरेश पाल के दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया। एसडीएम ने कोटेदारों को चेतावनी दिया है कि यदि खाद्यान्न वितरण में सुधार नहीं लाते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed