{"_id":"5c3cc664bdec22732f092ea9","slug":"two-people-including-elderly-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की गई जान
Mon, 14 Jan 2019 10:57 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज/घोसी। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अब्बूपुर के पास कोपागंज-भातकोल मार्ग पर सोमवार की सुबह 10 बजे सवारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अधेड़ समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पहुं्चते ही अधेड़ की मौत हो गई जब दूसरे युवक को भर्ती किया गया। घटना के बाद चालक, वाहन सहित फरार हो गया। वहीं, घोसी कोतवाली के घोसी नगर के इस्लामपूरा परती निवासी कलीमुल्लाह (60) पुत्र मसीउद्दिन को सोमवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमेंउसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नोकहट निवासी राम प्रवेश 28 पुत्र राम बचन और उसी गांव का झिनक (50) पुत्र स्व. विकानू किसी कार्य से एक ही बाइक से कोपागंज बाजार आ रहे थे। बाइक राम प्रवेश चला रहा था जबकि झिनक पीछे बैठा था। दोनों ग्राम सभा अब्बूपुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से जा रहे एक सवारी वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायलों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला और उन्होंने परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही झिनक पुत्र स्व. विकानू की मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही उसकी पत्नी नूरजहां, चारों पुत्रियों मरजीना, नाजरीन, शबाना, बिद्दू और तीन पुत्र आजाद, नसीम और अली बिलख पड़े।
घोसी कोतवाली के घोसी नगर के इस्लामपूरा परती निवासी कलीमुल्लाह (60) पुत्र मसीउद्दिन सोमवार की सुबह करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय के दुकान से चाय पीकर वापस घर जा रहा था। जहां मऊ की तरफ दोहरीघाट की ओर आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें वें गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को घोसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भांजे मोहम्मद शोहैब पुत्र अबुल हसन ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय का गुहार लगाया है। उधर घोसी कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।