{"_id":"59b4284d4f1c1bf47f8b57c9","slug":"two-people-die-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से दो लोगों की मौत
mau news
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करेंट से झुलसने की हुई दो घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक की बारात जाने वाली थी। इस कार्यक्रम में मुहल्ले के युवक गुलाम सकलैन (32) पुत्र अली रजा का डीजे बुक था। डीजे बजाने के लिए सकलैन छत के ऊपर चढ़ डीजे का तार जोड़ रहा था। तभी अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से तार छू गया। इस दौरान करेंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर के बाद भी जब सकलैन नीचे नहीं उतरा तो लोग उसको तलाश करते छत पर गए। जहां उसकी लाश मिली। परिवार के लोग इत्मीनान के लिए सकलैन के शव को जिला मुख्यालय स्थित एक डाक्टर के पास ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकरीकोल सिकरीकोल में स्थित बलुवा पुरवे में वीरेंद्र उर्फ धीरू (25) पुत्र स्व. प्रसाद शनिवार को लगभग साढ़े तीन बजे अपने टुल्लू पंप में पाइप लगा रहा था। इसी बीच टुल्लू पम्प में करेंट आ गया और वीरेंद्र उसकी चपेट में आ गया। जब तक घर वाले शोर मचाते वह दम तोड़ चुका था। बावजूद इसके लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंदऊ्र फतेहपुर मंडाव पर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंन्द्र के चचेरे भाई विनोद की तहरीर पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वीरेंद्र अपनी पत्नी पूनम विधवा मां पियारी देवी तथा दो छोटे छोटे बच्चों के साथ मजदूरी करके गुजारा करता था। उसके पिता का निधन छोटी उम्र में ही हो गया था। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर सवाल उठाया है।ु
वहीं दुबारी संवाददाता के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के अम्मा भेलऊर गांव के हरिजन बस्ती निवासी अच्छे लाल (34) पुत्र विदेशी प्रसाद शनिवार की दोपहर खेत में फसल की सिंचाई कर रहें थे। इस दौरान वो मोटर चलाने के लिए लग्घी से तार को फंसा रहें थे। तभी करेंट की चपेट में आकर झुलस गए। अच्छेलाल को उपचार के लिए दुबारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनकी हालत में सुधार है ।