फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two parties clashed in land dispute, three injured

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Mon, 01 Mar 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in land dispute, three injured
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में रविवार की देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के बहरामपुर निवासी आशा देवी पत्नी शिवकुमार तथा गांव के मंजूर में काफी समय से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार की देर शाम इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से संजय ने दूसरे पक्ष के मंजूर, सहाबुद्दीन, मुनीर, फुलमुहम्मद, आशिक अली, राजू और अजीज पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष से मंजूर तथा सलीम ने दूसरे पक्ष के देवी मौर्य, मुन्नीलाल, शिवकुमार, देवेंद्र मौर्य तथा राजकुमार द्वारा मारपीट कर उसके आंखों में लाल मिर्ची डालकर उसे घायल करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed