फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two officers of the five-day salary cancel

दो अफसरो का पांच दिन का वेतन कटेगा

Sun, 17 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 17 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आठों गांवों में लगाए गए अधिकारी, सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान एवं निगरानी टोली के सदस्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। इस दौरान एडीओ पंचायत दोहरीघाट द्वारा कार्य में रुचि न लेने पर अधिशासी अभियंता नलकूप एवं एडी मत्स्य के अनुपस्थित रहने पर पांच दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में सीएलटीएस नालेज वींग, यूनिसेफ, भारत सरकार एवं उप्र सरकार के सहयोग से खुले में शौच मुक्त करने के लिए एक सप्ताह की ट्रेनिंग प्रोग्राम के वाद जिले में आठ गांवों का चयन किया गया है, जिसमें 10 मई तक इसको ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त गांव किया जाएगा)। जिलाधिकारी ने इस अभियान का नाम (मनोहर मऊ) दिया है, और जो गांव पहले चरण में खुले में शौच से मुक्त हो जायेगा उन्हें (मनोहर गांव) का नाम दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समुदाय आधारित कार्यक्रम है। जिसमें लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना है, इसमें हमारी मदद निगरानी टोली करेगी।
विज्ञापन


इन आठों गांवों में जो लोग खुले में शौच करेंगे उनका नाम गांव में बने बोर्ड पर लिखा जाएगा और यह टोली लोगों को जागरूक करेगी कि जब तक सभी लोग शौचालय प्रयोग न करने लगे तब तक उसको खुले में शौच करने के बाद उसे मिट्टी से अवश्य ढक दे। इन गांव में जो घर पूरी तरह से बाहर शौच नही करेगा वह मनोहर परिवार कहलायेगा और जो बाहर शौच करेगा उस व्यक्ति का नाम चाक से गांव में निगरानी टोली द्वारा बोर्ड पर लिख दिया जाएगा। एडीओ पंचायत दोहरीघाट द्वारा कार्य में रुचि न लेने पर अधिशासी अभियंता नलकूप एवं एडी मत्स्य के अनुपस्थित रहने पर पांच दिन का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed