फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two more ventilators will be operational soon in the district hospital

जिला अस्पताल में जल्द चालू होंगे दो और वेंटिलेटर

Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two more ventilators will be operational soon in the district hospital
मऊ। कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए जिलाधिकारी ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता पर ध्यान दिया है। गत वर्ष संक्रमण काल में आए सात वेंटिलेटरों में पांच इंस्टाल करा दिए गए लेकिन दो निष्प्रयोज्य पड़े थे। इन दो वेंटिलेटरों को इंस्टाल करा कर चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन वेंटिलेटरों के इंस्टाल होने के बाद जिले में वेंटिलेटरों की संख्या 39 हो जाएगी। इसके अलावा चार आक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा। प्लांट के लगने के बाद आक्सीजन की समस्या से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि एक ऑक्सीजन प्लांट के भरोसे पूरा मंडल था, इसके चलते शुरू में दिक्कतें र्हुइं लेकिन धीरे धीरे अन्य स्थानों से आपूर्ति बहाल होने और मरीजों की संख्या में कमी होने पर दिक्कत काफी हद तक दूर हो चुकी है। बोले नान सिम्टोमेटिक कोविड (सीने में जकड़न) की समस्या के रोगियों में काफी इजाफा हुआ है। इन मरीजों के उपचार में वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ रही है। इसको देखते हुए संक्रमण काल में जिला अस्पताल में 24 लाख की लागत से आकर रखे सात में से पांच वेंटिलेटर को स्टाल कर दिया गया है, इसमें से दो एल-2 परदहां में तीन को सदर अस्पताल में लगाया गया है। शेष पड़े दो को शीघ्र ही स्टाल कर दिया जाएगा। आक्सीजन प्लांट के बाबत डीएम ने बताया कि सीआरएस के सहयोग से नि:शुक्ल आक्सीजन प्लांट टड़ियाव में 90 फीसदी निर्मित हो चुके सौ बेड वाले अस्पताल में लगाया जा रहा है, इसके अलावा मोहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई है। यहां भी जल्द ही आक्सीजन की सुविधा शुरु होगी। इसके अलावा घोसी डिस्टेलरी के सहयोग से जिला अस्पताल और एल-2 परदहां में पीएम केयर से प्लांट लगाया जाएगा। बोले निगरानी समितियों को एक्टीवेट किया गया है। इसके अलावा रोटेशन के हिसाब से गांवों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा, शहरी क्षेत्र में भी अल्टीनेटर का सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में रेमडिसिवर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है, शुरु में तो डाक्टर की सलाह पर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी यह इंजेक्शन मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। लेकिन अब प्राइवेट अस्पतालों को 18 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में रुपया जमा करना होगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में कोविड मरीजों के लिए 440 बेडो पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा महामारी से बचाव के लिए एंबुलेंस से लेकर अन्य सभी आवश्यकता की चीजों की संख्या में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed