फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two million flown by changing the girl's ATM card

युवती का एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख उड़ाए

Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two million flown by changing the girl's ATM card
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय कस्बा में एक युवती का डेबिट कार्ड बदलकर दो लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने शनिवार को दो लोगों के खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हंसीबुन्निशा (18) पुत्री मुख्तार के अनुसार18 दिसंबर को वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय बाजार में एटीएम से पैसा निकाल रही थी। इस दौरान राशि न निकलने पर दो युवकों ने उसे एटीएम से पैसा निकालने की मदद करने का झांसा देकर एटीएम बदल दिया। अपने साथ हुए धोखे की जानकारी जिले में नेट बंद होने के चलते 23 दिसंबर को नेट के शुरू होने पर हुई। जब उसके खाते से दो लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर वह शुक्रवार को बैंक पहुंचकर अपने खाते की जांच कराई तो पता चला कि उसके खाते से दो लाख रुपये निकाला जा चुका है। शनिवार को पीड़ित युवती ने घोसी कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed