फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two Manda wheat crops destroyed in Abdul Kalam Nagar due to short circuit

Mau News: शार्ट सर्किट से अब्दुल कलाम नगर में दो मंडा गेहूं की फसल नष्ट

Tue, 02 Apr 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two Manda wheat crops destroyed in Abdul Kalam Nagar due to short circuit
अमिला। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के अब्दुल कलाम नगर (करपिया मलिक बंजारी ) में खेत के ऊपर गुजर रहे बिजली के जर्जर तार में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से दो मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर पंचायत सहित आसपास के इलाकों में गुजरे जर्जर विद्युत तारों को बदला नहीं जा सका है। तेज हवा बहने पर स्पार्किंग से खेतों में खड़ी फसल मेें आग लग जा रही है। शिकायत के बाद भी विभाग की तरफ से जर्जर तारों को बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

मंगलवार को अमिला नगर पंचायत के अब्दुल कलाम नगर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचकर आग पर जब तक काबू पाया तब तक दो मंडा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।संयोग अच्छा रहा कि आगलगी वाले खेत के पास से महरुपुर मुख्य सड़क जाती है। जिसके वजह से आग सड़क पार कर आगे नही बढ़ सकी। अन्यथा सैकडों एकड़ खड़ी गेहूं की फसले जलकर नष्ट हो जाती। किसान राम भुवन यादव ने बताया कि जर्जर तार को लेकर शिकायत करने के बाद भी तार बदले नहीं जा सके। जिससे शार्ट सर्किट से मेरे खेत में आग लग गई। नाराज किसान रामकेश, सुशील, कार्तिकेय का कहना था शिकायत के बाद भी तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस बाबत बिजली विभाग के एसडीओ संजय तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed