फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two lakh snatched from person waiting for tempo

टेंपो का इंतजार कर रहे व्यक्ति से दो लाख की छिनैती

Sun, 19 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two lakh snatched from person waiting for tempo
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा बाईपास पर शनिवार को दिन दहाड़े दोपहर में बदमाशों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये छीन लिया। दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से भाग निकले। सहादतपुरा में हाइवे के किनारे पीएनबी की शाखा है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोटहा गांव निवासी राजेंद्र यादव का शहर के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित पीएनबी में बैंक खाता है।
विज्ञापन

राजेंद्र किसी काम से शनिवार को पीएनबी शाखा से दो लाख रुपये निकाला। रुपये निकालकर राजेंद्र बैंक से बाहर आकर रोड के किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार करने लगे। रुपये उन्होंने एक प्लास्टिक के थैले में रखकर लटका रखे थे। इसी बीच बाइक से आए दो बदमाशों ने राजेंद्र के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन

दिन दहाड़े लबे रोड पर हुई इस दुस्साहसिक घटना से राजेंद्र हक्का बक्का रह गए। उन्होंने घटना की सूचना112 पुलिस को दिया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी लिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छिनैती मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छिनैतों की तलाश करने में जुटी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed