फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two friends beaten in a dispute over sitting on a bench, case filed against six

Mau News: बेंच में बैठने के विवाद में दो दोस्तों को पीटा, छह पर केस

Mon, 20 Oct 2025 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Two friends beaten in a dispute over sitting on a bench, case filed against six
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा के पास मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम विशाल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी प्रतीक राय द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार रविवार की सुबह वाराणसी से आ रहे गांव के दोस्त दिव्यांशु राय को लेने रोडवेज गया था। वहां से लौटते सम हकीकतपुरा पुरानी एआरटीओ ऑफिस के पास चाय पीने के लिए रुक गए। तभी वहां कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी विशाल राय और रुद्र राय चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। बेंच पर बैठने के लिए विवाद करते हुए गाली देने लगे। मना करने पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विशाल राय के खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जिसके आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed