{"_id":"61d8746244254d1a121c6da2","slug":"two-elderly-people-found-infected-in-trunot-investigation-number-of-active-patients-increased-to-12-mau-news-vns6323257145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रनॉट जांच में दो बुजुर्ग मिले संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रनॉट जांच में दो बुजुर्ग मिले संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 12
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, शुक्रवार को ट्रूनाट जांच में दो बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में इसके साथ ही कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है।एक सप्ताह तक जीरो ग्राफ वाले जिले में लगातार नए मरीजों के मिलने के बाद भी सार्वजनिक जगहों पर लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों द्वारा न तो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है न ही समाजिक दूरी का पालन। इतना हीं नहीं लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन भी कोई सक्रिय नहीं दिख रहा है।
सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि शुक्रवार को जिले की 32 आरआरटी टीमों द्वारा 537 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई है।इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं 1 हजार 16 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच कर उनका सैंपल जांच को भेजा गया। वहीं शुक्रवार को 1783 संदिग्धों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिली, इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। जबकि ट्रनाट जांच में घोसी ब्लाक तथा बड़राव ब्लाक के दो गांवों में 80 तथा 61 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले।
सीएमओ ने बताया कि इन दोनों मरीजों की जांच जिले से बाहर हुई थी। नए मरीजों के मिलने से कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई। इसमें चार मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 8,345 मरीज मिल चुके है, इसमें 8,253 मरीज रिकवर हो चुके है। 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में 4 लाख 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच एंटीजेन से जबकि 3 लाख 66 हजार संदिग्धों की जांच आरटीपीसीआर से की जा चुकी है।