फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two days later, the pole was removed from the NH and another one was left 50 meters away.

Mau News: दो दिन बाद एनएच से हटाया खंभा, 50 मीटर दूरी पर दूसरे को छोड़ा

Mon, 11 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two days later, the pole was removed from the NH and another one was left 50 meters away.
रानीपुर ब्लाक के भंवरेपुर गांव के पास लटका बिजली का पोल। संवाद
राज्य राजमार्ग-34 पर भंवरेपुर गांव के पास बीते बुधवार को तेज आंधी और बारिश के बीच दो खंभे और एक बांस झुक गए थे। राज्य राजमार्ग का यह लेन करीब 40 फीट चौड़ा है, लेकिन खंभे और बांस के झुकने से सड़क महज 8 फीट रह गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान बीते दिनों दो बाइक सवार भी खंभे से टकराने के कारण घायल हो गए थे। दो दिन बाद बिजली निगम के कर्मियों ने बास को काटकर झुके खंभे को हटाया, लेकिन महज 50 मीटर की दूरी पर एक और खंबा लटका हुआ है, जो लगातार हादसे को दावत दे रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रदीप, सत्येंद्र, राजकुमार, बिरेंद्र, अजय, सुनील, जितेंद्र, मनोज, राकेश और असलम ने बताया कि बीते सप्ताह तेज आंधी और हवा के कारण खंभे झुक गए थे। दिन में लोग किसी तरह राज्य राजमार्ग से आवागमन कर रहे थे, जबकि रात में हादसों की आशंका बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पूर्ववर्ती सरकार ने मुहम्मदाबाद गोहना से नगर के जहांगीराबाद तक 33 हजार वोल्टेज विद्युत आपूर्ति के लिए पोल और तार लगाए थे।
इसके बाद रैनी गांव में नया विद्युत उपकेंद्र बनाया गया, जिससे नगर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति संचालित होती है। लेकिन बीते 10 सालों में मुहम्मदाबाद गोहना से लेकर शहर की तरफ लगे सभी पोल और तार खराब पड़े हुए हैं और विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोग सवाल कर रहे हैं कि ये पोल किस उद्देश्य से लगाए गए थे और अब तक उनकी मरम्मत क्यों नहीं की गई।
0000000
वर्जन मांगा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed