{"_id":"6581d02d84de1a06590d6217","slug":"two-criminals-involved-in-robbery-shot-in-encounter-mau-news-c-295-1-mau1003-6529-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लूट में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लूट में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन
मऊ। एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस एवं चिरैयाकोट थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना पर चिरैयाकोट के सिरसा के पास बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने दोनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश चिरैयाकोट थाना असलपुर पुलिया के पास हुई लूटकांड में भी शामिल थे। दोनों बदमाशों में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे बदमाशों की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद एसओजी, स्वॉट, चिरैयाकोट थाना पुलिस ने घेरेबंदी की। पुलिस काे देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैैर में गोली लगी। दोनाें बदमाशों की पहचान कपिलदेव कुमार (26) निवासी सेंचुई थाना चिरैयाकोट और मोनू कश्यप (19) निवासी कोड़र थाना रानीपुर के रूप में हुई।
दोनों के पास से दो अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक लूट की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल बरामद किया गया, जो बीते दस दिसंबर को थाना चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत असलपुर पुलिया के पास से लूटा गया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में अमित कुमार मिश्र एसओजी प्रभारी, चिरैयाकोट प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी, उनि ओमप्रकाश दूबे, उनि सुनील राय, हेका बृजेश यादव, अजीत सिंह, आरक्षी सुनील कुमार, निर्भय सिंह, अमरेश सिंह शामिल थे।
दो माह में पुलिस से चौथी मुठभेड़
मऊ। जिले में पिछले दो माह के दौरान पुलिस से बदमाशों की यह चौथी मुठभेड़ है। इसके पहले मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने दो नवंबर को सुरहुरपुर मोड़ पर मुठभेड़ में सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से तमंचा, कारतूस, साम मवेशी बरामद किया गया था। 17 नवंबर को एसओजी, सर्विलांस एवं चिरैयाकोट पुलिस ने कमालचक नहर पटरी के पास से मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस एवं एक बाइक बरामद किया गया। वही 13 दिसंबर को सरायलखंसी थाना के वनदेवी रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को गोली लगी थी। वही सोमवार की देर रात को भी लूट की फिराक में लगे दो बदमाशों कोे मुठभेड़ में गोली लगी।