फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two CHCs will become dedicated Covid Hospital

जिले की दो सीएचसी बनेगी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल

Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two CHCs will become dedicated Covid Hospital
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बाद स्वास्थ्य विभाग नगर के तीन निजी अस्पतालों को कोविड अस्पतालों में तब्दील किया है। वहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन के निर्देश के बाद विभाग की ओर से जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने का फैसला लिया है। इन अस्पतालों में एल वन श्रेणी की सुविधाएं होंगी। इस दौरान किसी मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उसे एल-2 में रेफर कर दिया जाएगा। बताया कि जिले में वर्तमान में परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-2 अस्पताल में तब्दील कर कोविड के गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं दो सीएचसी को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के कोविड मरीजों को एल-1-एल-2 या निजी कोविड अस्पताल में इलाज कराने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed