{"_id":"5eaedfb58ebc3e908f6864ed","slug":"two-boys-drowned-while-bathing-in-pond-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पोखरे में स्नान करते समय दो बालक डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पोखरे में स्नान करते समय दो बालक डूबे, मौत
Sun, 03 May 2020 09:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 03 May 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
डूबना
बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बिनहा गांव में रविवार की शाम गांव के बगल स्थित डीह बाबा के पोखरा में स्नान करते समय दो ममेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अभिषेक गोंड (8) पुत्र मानिकचंद गोंड निवासी बिनहा थाना सहतवार तथा अपने मामा के यहां आया प्रिंस गोंड (7) पुत्र जितेंद्र गोंड निवासी नूरपुर थाना रेवती गांव के बगल स्थित डीह बाबा के पोखरे में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
जिन्हें गांव के कुछ लोगों ने नहाने से मना कर पोखरे से भगा दिया, लेकिन फिर दोनो पुन: पोखरे में जाकर स्नान करने लगे और गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला और दोनो को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन