फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two arrested for robbing a woman, jewelery worth Rs 3.75 lakh seized

Mau News: महिला से लूट में शामिल दो गिरफ्तार, 3.75 लाख के गहने जब्त

Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing a woman, jewelery worth Rs 3.75 lakh seized
मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस ने चार मई को कस्बा के कैलेंडर तिराहा पर महिला से हुई 3.75 लाख की लूट का पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के पौने चार लाख रुपये का आभूषण, मोबाइल और नकदी जब्त हुई है। पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि घोसी के असना मुबारकपुर गांव निवासी अजमल हाजी चार मई की रात आठ बजे उतरेजपुर गांव से बेटी के साथ बाइक से घोसी जा रहे थे। वह कुछ देर के लिए कस्बा में चल रही प्रदर्शनी देखने के लिए रूके तो लुटेरों की नजर उनके बेटी के पर्स पर पड़ी। कुछ देर बाद जब वह घोसी के लिए निकले तो कस्बे के कैलेंडर तिराहा पर किसी काम से बाइक रोक दिया। इसी बीच पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उनकी बेटी के हाथ से पर्स छीन लिया। बैग में लाखों के गहने, मोबाइल और नगदी थी। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी की टीम जांच में जुट गई। इस बीच सीसी कैमरा, फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मंडैया चट्टी से सुल्तानपुर कोलौरा मार्ग पर घटना में शामिल बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के पौने चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण, 1000 नगद, लूट की मोबाइल, पर्स के अलावा 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस मिला। आरोपियों में से प्रदीप कुमार और नितेश निवासी खुरहट थाना रानीपुर हैं। आरोपी नितेश पर मुहम्मदाबाद गोहना और सदर कोतवाली में पूर्व में भी धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed