फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two arrested for beating, stripping, and parading people with their mouths tied with a towel

Mau News: गमछे से मुंह बांधकर पीटने व कपड़े उतरवा कर घुमाने के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for beating, stripping, and parading people with their mouths tied with a towel
गमछे से मुंह बांधकर पिटाई और कपड़े उतरवा कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अंकित राय और आनंद राय को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। खुरहट बाजार में 27 मार्च को बाइक टकराने पर हुए विवाद के अगले दिन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि जूते-चप्पल सिर पर रखवाकर युवक को बेल्ट से पीटा गया था।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को पुलिस ने कसारी गांव के प्रशांत राय, अंकित राय, आनंद राय, रितेश राय और अनुराग उपाध्याय के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी कृष्णा 27 मार्च को खुरहट बाजार में आयोजित मेले में बाइक से गया था। इसी बीच आनंद राय की बाइक से उसकी गाड़ी हल्की टकरा गई। गुस्साए आनंद राय ने सरेराह हेलमेट से कृष्णा पर हमला कर दिया। लोगों के बीच-बचाव के बाद वह वहां से निकल गया। घटना के दूसरे दिन कृष्णा अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से कुछ दूर पहले नहर के पास प्रशांत उर्फ नितेश, अंकित, आनंद, रितेश और अनुराग ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि गमछे से मुंह बांधकर बाइक से गांव ले गए। वहां ले जाकर लात-घूंसों से पीटा। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। दो घंटे बाद तमसा नदी के पास छोड़कर भाग गए। घर पहुंचकर कृष्णा ने आपबीती बताई जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दबिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कसारी गांव में बृहस्पतिवार को दबिश दी थी। आरोपी के घर पर लगे सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घर पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी देखकर उसकी दिशा बदलती नजर आ रही है। पुलिस आरोपी को घर से बाहर बुलाने के लिए आवाज लगा रही है लेकिन कोई बाहर नहीं आया।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अंकित राय और आनंद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। -प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष रानीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article