फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two accused roaming with pistol after coming out of jail arrested

Mau News: जेल से आने के बाद तमंचा लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused roaming with pistol after coming out of jail arrested
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरामदपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास से पुलिस ने मंगलवार की रात तमंचा और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक युवक कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को दोनों को न्यायालय भेज दिया। कोतवाल कमलाकांत वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बरामदपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास पहुंची। वहां खड़े बरामदपुर निवासी सद्दाम और आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना के बेनीपार निवासी हरिकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हरिकेश वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर में रहता है। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बीते मई माह में भी पुलिस ने हरिकेश को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed