{"_id":"637fb77f20dca011e25b141e","slug":"two-accused-of-shooting-caught-in-police-encounter-mau-news-vns6851807195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गोली मारने के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गोली मारने के दो आरोपी
विज्ञापन
मऊ। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट को अंजाम देने के दो आरोपियों को मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस तथा स्वाट पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में चालिसवां गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वहीं दो बदमाश भाग गए। दोनों बदमाशों के पास से 40 हजार रुपये, एक पिस्टल तथा चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। बताया कि 16 नवंबर को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रमोद श्रीवास्तव (56) को बदमाशों ने गोली मार कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करने के लिए सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।
मुखबिर से मिली सूचना पर बृहस्पतिवार की भोर में मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस और स्वाट टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालिसवां गांव के पास घेराबंदी की। चालीसवां- उसर पुलिया के पास दो बाइक पर आ रहे चार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि उनके दो साथी गन्ने के खेत का फायदा उठा कर भाग गए।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की पहचान अमित यादव उर्फ गोलू यादव निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ तथा विजय कुमार उर्फ मुलायम निवासी रधौली माउरबोझ थाना घोसी के रूप में हुई। इनके पास से लूट के 40 हजार रुपये तथा पिस्टल और चार कारतूस तथा दो बाइक बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों ने ही बनियापार में लूट की घटना को अंजाम दिया था।
बताया कि इस घटना में उनके साथी रामचंद्र उर्फ मैकू निवासी भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ तथा लालू यादव उर्फ मोनू निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ भी थे। चारों ने बरामद दोनों बाइक के साथ ही बनियापार पहुंचकर घटना को अंजाम दिया था। बताया कि घटना से पहले रेकी करने का कार्य प्रियांशु यादव निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद ने की थी।
रेकी करने के बाद प्रियांशु ने बताया था कि ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक अकेले बैठता है। जिससे छिनैती में आसानी होगी। लूट के शेष रुपये मैकू और लालू के पास हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद शैलेश सिंह, थानाध्यक्ष कोपागंज प्रभारी स्वाट टीम अमित कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध संजय सरोज तथा पुलिसकर्मी संजय सिंह, शशिमणी त्रिपाठी शामिल रहे।
सर्राफा व्यापारी से लूट की थी योजना : पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को आजमगढ़ जिले के इब्राहिमपुर मुबाकरपुर में सर्राफा व्यापारी को लूटने के फिराक में थे। बताया कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस से बचने के लिए किसी प्रकार से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करने के साथ ही पूर्व में दर्ज मामलों की धाराओं में बढ़ोत्तरी कर चालान किया।