फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two accountants suspended for negligence in working under the corona guidelines in Mau

मऊ: कोरोना की गाइडलाइन के तहत काम करने में लापरवाही पर दो लेखपाल सस्पेंड, साथियों को भड़काने का आरोप

Tue, 02 Jun 2020 09:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 02 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two accountants suspended for negligence in working under the corona guidelines in Mau
सस्पेंड

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में तैनात दो लेखपालों को उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। दोनों लेखपाल कई साथियों के साथ एसडीएम के सरकारी आवास में बिना अनुमति घुस गए थे। रोकने पर कर्मचारियों से अभद्रता की थी। आरोप है कि वे कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत काम करने में लापरवाही के साथ ही सहकर्मियों को काम न करने के लिए उकसा रहे थे। पूर्व में भी तत्कालीन एसडीएम अतुल वत्स ने दोनों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया था।

विज्ञापन


 एसडीएम ने बताया कि निलंबित लेखपाल शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव लेखपाल संघ का अध्यक्ष है। वह अतरारी और खैराबाद ग्राम सभा का लेखपाल है। दूसरा, संजीव पांडेय भेडियाधर गांव का लेखपाल है। मंगलवार को दोनों उनके सरकारी आवास में बिना अनुमति के साथियों के साथ घुस गए। कर्मचारियों के मना करने पर दोनों ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


बताया कि दोनों लेखपालों ने कोविड 19 को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के दिशानिर्देशों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया। उन्होंने साथियों को भी भड़काया। तहसील में प्रवासी श्रमिक आए हुए हैं। सभी प्रवासी श्रमिकों के सर्वे की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है। लेकिन इसकी लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते दोनों को निलंबित किया गया। निलंबन की अवधि में शासनादेश के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, लेखपाल शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि वह संगठन के कार्य से आवास में गया था, कोई अभद्रता नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed