फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Turkey cap michael ki rah

टर्की टोपी ने मचाई धूम, बाजार में रौनक

Mon, 03 Jun 2019 11:58 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Turkey cap michael ki rah
ईद पर्व को नगर के सिंधी कालोनी स्थित एक टेलर की दुकान पर कपड़ो की सिलाई में जुटे दर्जी। - फोटो : mau
ईद-उल-फित्र का त्योहार नजदीक है। इसे लेकर नगर सहित जिले के बाजारों में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में जहां खरीदारी परवान पर है तो वहीं घरों पर भी तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को भी बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। देर रात तक लोग खरीदारी में मशगूल रहे। बाजार में जहां टर्की टोपी धूम मचाए है तो वहीं कुता पाजामा की बिक्री भी चरम पर है। कपड़ों की सिलाई के लिए दर्जियों की दुकानों पर भीड़ हो रही है। ईद को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन


अगर 29 का चांद दिखा तो ईद बुधवार को मनाई जाएगी। ऐसे में मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक, औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर सहित विभिन्न बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। टोपी, लुंगी, चादरों और सेवईं की दुकानों पर भारी भीड़ रही। ईद की खरीदारी के चलते दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार की दुकानों पर तरह-तरह की सेवाइयों का पैकेट 130- 140 रुपया प्रति किलो की दर से बिक रही थी। 
विज्ञापन


चौक बाजार के वस्त्र व्यवसायी  मनोज कुमार सिंधी ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग लुंगी, कुर्ता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बच्चे, युवा जिंस शर्ट पैंट खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी रेंज 400 रुपये से शुरू होकर चार हजार रुपया से अधिक तक है। नगर के सहादतपुरा के साड़ी व्यवसायी सुरेश कल्यानिया ने बताया कि ईद के मद्देनजर काटन साड़ी, सिल्क साड़ी की मांग हैं। काटन साड़ियां 400 से एक हजार रुपये तथा सिंथेटिक साड़ियां एक से दो हजार तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed